बस्तर में 48 घंटे चला ‘मिशन रीयूनाइट’, ट्रैप कैमरे में कैद हुआ मां का ममता भरा मिलन; दो तेंदुआ शावक सुरक्षित लौटे जंगल

  रायपुर। बस्तर के घने जंगलों में वन विभाग और ग्रामीणों की सजगता से दो बिछड़े तेंदुआ शावकों को उनकी मां से सुरक्षित मिलाने का अभियान सफल हो गया। करीब 48 घंटे तक चले इस विशेष अभियान में वन अमले ने लगातार निगरानी की और हाई-रिजोल्यूशन ट्रैप कैमरों की मदद से मादा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी। शावक मिलने की सूचना पर रात में शुरू हुआ रेस्क्यू 22 अगस्त को चित्रकोट रेंज के पहाड़ी वन क्षेत्र में ग्रामीण बच्चों द्वारा तेंदुए का एक शावक उठाए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और रात करीब 11:20 बजे शावक को […]