बस्तर में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नक्सल मुक्त अभियान को लगातार मिल रही सफलता

बस्तर। सबसे ज्यादा प्रभावित नक्सल जिले बस्तर को वामपंथ उग्रवाद से मुक्त करने के लिए राज्य की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के तरफ से हरदिन अपील की जा रही है कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो। सरकार उनके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। उन्हें नौकरी, आवास और नकद धनराशि साथ सम्मान व् सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा नक्सल क्षेत्रों में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वही सरकार के इन प्रयासों को सफलता भी मिल रही है। लोन […]

बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय

० प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर में शांति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही हाल ही में छत्तीसगढ़ में आयोजित सुशासन तिहार की प्रधानमंत्री को जानकारी दी। दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी उनके आवास पर मुलाकात की। जहां राज्य के विकास, नक्सल ऑपरेशन सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब बस्तर का चेहरा बदल रहा है, जो कभी बंदूक और बारूदी सुरंगों के […]

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

0 हमने ईमानदारी से काम किया, इसलिए जनता के बीच रख रहे हैं सरकार का रिपोर्ट कार्ड ० सुशासन तिहार में योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने मुख्यमंत्री पहुंचे जनता के बीच ० सुकमा में 500 करोड़ रूपए से अधिक लागत के विकास कार्यों की घोषणा की ० सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा ० मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी रायपुर। बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री […]

आतंकवाद के समूल नाश और बस्तर के समग्र विकास के लिए देश के प्रमुख बुद्धिजीवियों और संस्थाओं ने जारी किया पत्र

  रायपुर। बस्तर क्षेत्र में लगातार जारी माओवादी हिंसा, उसके वैचारिक समर्थन और क्षेत्रीय विकास में आ रही बाधाओं को लेकर आज रायपुर में एक महत्त्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता को प्रो. एस. के. पांडे (पूर्व कुलपति), अनुराग पांडे (सेवानिवृत्त IAS), बी. गोपा कुमार (पूर्व उप-सॉलिसिटर जनरल) और शैलेन्द्र शुक्ला (पूर्व निदेशक, क्रेडा) ने संबोधित किया। इन चार प्रमुख वक्ताओं ने इस अवसर पर एक संयुक्त वक्तव्य प्रस्तुत किया, जो देशभर के प्रबुद्धजनों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों द्वारा हस्ताक्षरित एक विस्तृत सार्वजनिक पत्र पर आधारित है। इस वक्तव्य में बस्तर के नागरिकों की दशकों पुरानी पीड़ा, माओवादी हिंसा का वास्तविक स्वरूप, और तथाकथित […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में हुई मानसून की एंट्री, 13 दिन पहले नौतपा में बस्तर पंहुचा मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में पहली बार नौतपा में मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून बस्तर पहुंच चुका है. कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा. इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया. बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था. मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. रायपुर में बादल छाए हुए हैं. गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान […]

बस्तर अब नक्सलमुक्त एल्डब्ल्यूई जिले की सूची से बाहर,जहां नक्सली गांजा उगाते थे वहां अब खेती करेंगे किसान

  रायपुर। 80 के दशक में नक्सलप्रभावित हुआ छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को केंद्र सरकार ने नक्सलमुक्त घोषित कर दिया है। केंद्र सरकार ने बस्तर को लेफ्ट विंग एक्टिविज्म से मुक्त घोषित कर दिया है। जिसके बाद दशकों से नक्सलियों का मुख्य किला रहा बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है। बस्तर को केंद्र सरकार द्वारा एल्डब्ल्यूई जिलों को मिलनेवाली विशेष केंद्रीय मदत को भी सरकार ने बंद कर दिया है। बस्तर वो जिला हुआ करता था जहां से अबूझमाड़ और उड़ीसा की एक बड़ी लंबी सीमा लगती थी। यहां कोलेंग, तुलसीडोगरी की पहाड़ियों पर 2 साल पहले तक फोर्स का पहुंचना मुश्किल माना जाता था। दरभा की घाटी […]

बस्तर अंचल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अलंकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर।बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पद्म सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और […]

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति सीएम साय ने जताया आभार

रायपुर।भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है। बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न […]

बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा बलों के जवानों के साथ किया संवाद रायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत दिवस नक्सलियों की हिंसा के शिकार 55 से ज्यादा नक्सल पीड़ितों ने दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति […]

  • 1
  • 2