भारत-वियतनाम संबंधों में नई मजबूती: पीएम मोदी ने राष्ट्रपति तो लाम का किया भव्य स्वागत

दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक हैदराबाद हाउस में बुधवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi ने वियतनाम के राष्ट्रपति To Lam से मुलाकात की। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके साथ उनके भारत के पहले राजकीय दौरे की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में राष्ट्रपति Droupadi Murmu और प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनामी राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में भारत और वियतनाम के राष्ट्रीय ध्वज लहराकर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। बोधगया से हुई दौरे की शुरुआत वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम मंगलवार को भारत पहुंचे और सबसे पहले बोधगया का दौरा किया। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में […]

बस्तर अंचल के पंडीराम मंडावी को पद्मश्री सम्मान,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अलंकृत, सीएम विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर।बस्तर अंचल के गढ़बेंगाल निवासी पंडीराम मंडावी को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पद्म सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह सम्मान उन्हें जनजातीय वाद्य यंत्र निर्माण और काष्ठ शिल्प कला के क्षेत्र में उनके अद्भुत एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। मंडावी द्वारा पारंपरिक गोंड और मुरिया समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रयासों ने न केवल बस्तर की कला को राष्ट्रीय मंच दिया, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंडावी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ की जनजातीय प्रतिभा और […]