सैफ अली खान को मिली धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, धमकी की पुष्टि के लिए खंगाले जा रहे डिजिटल सबूत; इससे पहले तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को भी मिल चुके हैं धमकी भरे संदेश। मुंबई: बॉलीवुड सितारों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अभिनेता सैफ अली खान को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, इस मामले में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के वांटेड आरोपी जीशान अख्तर का नाम सामने आया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तव में जीशान अख्तर ने दी है या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम का इस्तेमाल किया है। मुंबई पुलिस मामले की […]