बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का एक माह का आंदोलन शुरू, बहुत जल्द बिजली ऑफिस का घेराव : विनोद चंद्राकर

० स्मार्ट मीटर की आड़ में राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की वसूल रही राशि-रूपेश साहू फिंगेश्वर।छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने आज बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवालाल चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य एवं गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी के अध्यक्षता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के तत्वाधान में एकदिवसीय बैठक आहुत कर एक माह लंबे जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है। गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी ने बताया इस आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाकर […]