बिजली सब स्टेशन में करंट से 32 वर्षीय ऑपरेटर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे गंभीर सवाल
तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित बिजली सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय ऑपरेटर अमन साहू की मौत हो गई। घटना के बाद बिजली विभाग और ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि जोखिम भरे काम के बावजूद ऑपरेटर को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे। रातभर ड्यूटी के बाद सुबह कार्यालय में मिला अचेत जानकारी के अनुसार, घटना हिर्री थाना क्षेत्र की है। अमन साहू ठेका कंपनी के माध्यम से कुरेली बिजली सब स्टेशन में स्टेशन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि बीती रात वह […]



