Delhi Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में बवाल, बैरिकेड्स तोड़कर पुलिस पर पथराव, 500 से ज्यादा हिरासत में

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। आकाशवाणी भवन के पास इम्तियाज अली मार्ग पर प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। घटना में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बैरिकेड्स लांघकर पुलिस पर किया पथराव अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे 25 से 30 प्रदर्शनकारियों ने इम्तियाज अली मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड्स को पार कर लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कुछ प्रदर्शनकारियों […]