चलो संसद मार्च हिंसा: उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी

० बैरिकेड तोड़ने और हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों की हो रही पहचान, कानूनी कार्रवाई के साथ यात्रा दस्तावेज निरस्त करने की सिफारिश होगी नई दिल्ली। जंतर-मंतर से निकले ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस अब उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ उनके पासपोर्ट रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी। हिंसा में शामिल लोगों की हो रही पहचान पुलिस सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन के आसपास बैरिकेड्स तोड़ने और हिंसा फैलाने वाले लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर […]