ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन का कहर : नेपाली पर्वतारोही निम्सदाई समेत 6 लापता; 4 शव बरामद

  ० पाकिस्तान की काराकोरम पर्वतमाला में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, खराब मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में काराकोरम पर्वत श्रृंखला स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक (8,047 मीटर) पर गुरुवार को भीषण हिमस्खलन (एवलांच) हो गया। हादसे में नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुरजा (निम्सदाई) समेत छह अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही लापता हो गए हैं। वहीं अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं। घटना के बाद पूरे पर्वतारोहण जगत में चिंता का माहौल है। चोटी की ओर बढ़ते समय आया हिमस्खलन स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब पर्वतारोहियों का दल ब्रॉड पीक की चोटी की ओर बढ़ रहा […]