नवा रायपुर की जानलेवा ब्लू वाटर झील में युवक लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

  रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव के पास स्थित ब्लू वाटर खदान (झील) में तैरने के दौरान लापता हुए 24 वर्षीय युवक आदिल खान का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बुधवार शाम दोस्तों के साथ झील पहुंचा आदिल गहरे पानी में जाने के बाद लापता हो गया था।   पुलिस के मुताबिक मौदहापारा निवासी आदिल खान अपने दोस्त तौफीक के साथ झील को तैरकर पार करने के लिए पानी में उतरा था। तैरते हुए आदिल खदान के गहरे हिस्से में पहुंच गया और अचानक डूबता दिखाई दिया। इसके बाद उसका पता नहीं चला, जबकि उसका दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आया। अंधेरा होने और पानी की […]