रायपुर के ब्लू वाटर में डूबे आदिल का तीसरे दिन भी नहीं मिला शव, SDRF-NDRF ने फिर शुरू किया सर्च ऑपरेशन
रायपुर। राजधानी से सटे ब्लू वाटर में बुधवार शाम डूबे आदिल का शव शनिवार सुबह तक बरामद नहीं हो सका है। गुरुवार और शुक्रवार को लगातार तलाश के बाद शनिवार को एक बार फिर SDRF ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान NDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। दोस्तों के साथ ब्लू वाटर पहुंचा था आदिल बताया जा रहा है कि आदिल बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान पानी में तैरने को लेकर दोस्तों के बीच शर्त लगी। शर्त के बाद आदिल पानी में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद वापस बाहर नहीं आ सका। गहराई ज्यादा होने […]



