नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, भारत समेत 4 देशों में महसूस हुए झटके; असम और बंगाल भी हिले

रांची। नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह आए 5.4 तीव्रता के भूकंप से भारत समेत कई देशों में धरती कांप उठी। सुबह करीब 7:02 बजे आए भूकंप के झटके भारत, भूटान और बांग्लादेश के कई इलाकों में महसूस किए गए। चीन से भी कंपन महसूस होने की खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास था और इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं […]