भिलाई निगम की आखिरी सामान्य सभा में जमकर बवाल, टेबल पर चढ़े पार्षद; घोड़े पर सवार होकर पहुंचे भाजपा पार्षद
14 एजेंडों को हंगामे के बीच मिली मंजूरी, विपक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप; सदन में कुर्सियां छोड़ आमने-सामने आए पार्षद दुर्ग। भिलाई नगर निगम के पांच साल के कार्यकाल की आखिरी सामान्य सभा विकास कार्यों की चर्चा के बजाय सियासी टकराव और हंगामे की भेंट चढ़ गई। शुक्रवार को सदन में विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर आमने-सामने आ गए। भाजपा के पार्षदों ने विरोध जताते हुए जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया, वहीं वार्ड क्रमांक-2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने से इतने नाराज हुए कि टेबल पर चढ़कर सभापति की टेबल तक पहुंच गए। बढ़ते हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही […]



