मलेशिया से बंबीहा गैंग के 3 कथित गुर्गे भारत लाए गए, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी; पंजाब में पूछताछ शुरू
नई दिल्ली। विदेश में बैठकर कथित तौर पर आपराधिक नेटवर्क चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारतीय एजेंसियों ने बंबीहा गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को मलेशिया से भारत वापस लाया है। मलेशिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद तीनों को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई, जहां अब आगे की जांच की जा रही है। तीनों को बताया जा रहा गैंग का कथित ऑपरेटर पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में फरीदकोट निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल और राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी अजय सिंह व पवनदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि […]



