महादेव सट्टा ऐप केस में आधी रात को खुली रायपुर कोर्ट, ED ने वकील हिमांशु शेखर को किया पेश; 7 दिन की रिमांड मांगी
रायपुर। महादेव सट्टा ऐप मामले में देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार रात करीब 10:45 बजे रायपुर की विशेष PMLA अदालत में पेश किया। ED ने अदालत से पूछताछ के लिए सात दिनों की रिमांड मांगी है। बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई देर रात तक चल सकती है। हिमांशु शेखर पर महादेव सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये लेकर मामले को रफा-दफा कराने का आरोप है। ED इस कथित लेन-देन और जांच को प्रभावित करने की कोशिशों की पड़ताल कर रही है। मुंबई […]



