महिला कलाकारों के साथ मंच पर थिरके छत्तीसगढ़ के विधायक, वीडियो वायरल होते ही गरमाई सियासत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में भाजपा के एक विधायक का महिला कलाकारों के साथ मंच पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वीडियो बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें विधायक छत्तीसगढ़ी गानों पर महिला नर्तकियों के साथ मंच पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर निशाना साधा है। हालांकि, द स्तम्भ इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक, मारो नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में […]