महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड, CBI रायपुर लाएगी; करोड़ों के सिंडिकेट पर होगी पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर और मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उसे अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। अब CBI की टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए रायपुर लेकर आएगी। ओमान से प्रत्यर्पण के बाद कोर्ट में पेशी सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर 2026 को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया था। इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने उसे हिरासत […]