राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित : मिर्ज़ा एजाज बेग

  रायपुर। हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों की सहायता के राज्य हज निरीक्षक हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 07 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2027 के हज यात्रियों के सहायतार्थ, राज्य हज निरीक्षक (स्टेट हज इंस्पेक्टर) के ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 13 अगस्त 2026 से दिनांक 27 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किये गए है। राज्य हज निरीक्षक हेतु निर्धारित अहर्ता एवं नियमावली का सम्पूर्ण विवरण, हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in में सर्कुलर 07 पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के […]

मिर्ज़ा एजाज बेग बने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के सदस्य मिर्ज़ा एजाज बेग को कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने नवा रायपुर, अटल नगर से आज अधिसूचना जारी की है। हज कमेटी अधिनियम 2002 की धारा 21(1) के तहत कमेटी के नामांकित सदस्यों ने सर्वसम्मति से श्री बेग को अध्यक्ष चुना। इसके बाद राज्य शासन ने उन्हें आधिकारिक रूप से अध्यक्ष घोषित किया। श्री मिर्ज़ा एजाज बेग के अध्यक्ष बनने से मुस्लिम समाज में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आज जुमा नमाज के बाद हजरत गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर में मुतवल्ली मोहम्मद अली, मस्जिद कमेटी के […]