CG News: मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत; पिकअप चालक फरार

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के दशरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे अधीन मोहले जानकारी के अनुसार, हादसा विधायक पुन्नूलाल मोहले के गृह ग्राम दशरंगपुर में हुआ। अधीन मोहले भी इसी गांव के आवासपारा निवासी थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान […]