मुंबई में बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप, मेयर रितु तावड़े के कार्यालय को उड़ाने की धमकी; दो अन्य जगहों पर भी बम होने का दावा

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े और बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इसमें मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इतना ही नहीं, ईमेल भेजने वाले ने मुंबई की दो अन्य जगहों पर भी बम लगाए जाने का दावा किया है। धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इन दो जगहों पर बम होने का दावा धमकी भरे ईमेल में सायन स्थित महालक्ष्मी जलसा बंगले और आचार्य मेट्रो स्टेशन पर बम रखे होने की बात कही गई है। ईमेल में इन दोनों […]