CG PWD Review Meeting: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और गति पर रहेगी सख्त नजर, मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह दो दिन फील्ड में रहने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने निगरानी व्यवस्था सख्त करने का फैसला लिया है। विभागीय सचिव मुकेश कुमार बंसल ने सभी मुख्य अभियंताओं को हर सप्ताह कम से कम दो दिन फील्ड में रहकर सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। 15 दिनों के भीतर जारी होंगे कार्यादेश मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव मुकेश कुमार बंसल ने पांचों परिक्षेत्रों, सेतु बंध, विद्युत एवं यांत्रिकी, राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख अभियंता […]