UCC पर मुस्लिम समाज की राय जुटाने 1 सितंबर को रायपुर में बैठक, राज्य समिति को सौंपे जाएंगे लिखित सुझाव
रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ने के बीच रायपुर में मुस्लिम समाज की ओर से एक दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में समाज के बुद्धिजीवियों और प्रतिनिधियों से UCC को लेकर सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 1 सितंबर को गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में जुटेगा मुस्लिम समाज यह बैठक 1 सितंबर 2026, मंगलवार को गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। कार्यक्रम स्थल छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड कार्यालय के सामने, कलेक्ट्रेट चौक, रायपुर में है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि बैठक का उद्देश्य UCC से […]



