Bihar News: वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 6 लाख रुपये
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार होकर भोज में शामिल होने जा रहे कई लोग नदी में डूब गए। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत की खबर है, जिनमें ज्यादातर बच्चे और लड़कियां शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रात करीब 8:30 बजे हुआ हादसा जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी […]



