सुपौल में तेज रफ्तार कार ने कीर्तन कर रहे लोगों को कुचला, 5 की मौत; सड़क पर उतरे आक्रोशित लोग

  सुपौल। जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बड़ा हादसा कर दिया। कटैया चौक के पास NH-327E पर सड़क किनारे झूलन पूजा के दौरान कीर्तन कर रहे लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। कीर्तन के दौरान बेकाबू हुई कार जानकारी के अनुसार, कटैया चौक के पास झूलन पूजा को लेकर कुछ लोग सड़क किनारे कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान पिपरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले […]

Bihar News : सिंहेश्वर मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर मची अफरातफरी, टूटी बैरिकेडिंग; कई श्रद्धालु घायल

  मधेपुरा। सावन की अंतिम सोमवारी पर मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंहेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अफरातफरी मच गई। जलाभिषेक के लिए अचानक बढ़ी भीड़ के दबाव में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते कतार टूट गई। इस दौरान प्रशासन की बैरिकेडिंग भी टूट गई और करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा एक पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गया। बताया गया कि भीड़ के दबाव में उसकी वर्दी तक फट गई। सभी घायलों को तत्काल जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। सुबह 8 बजे के बाद बिगड़ी स्थिति रविवार रात करीब 1 बजे सरकारी पूजा […]

बिहार में पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ RJD का राजभवन मार्च, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया

पटना। बिहार में पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बुधवार को आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से शुरू हुए मार्च में बड़ी संख्या में आरजेडी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस की बैरिकेडिंग पार करने के बाद पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के पास वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। जेपी गोलंबर से राजभवन के लिए निकला मार्च राजभवन मार्च में आरजेडी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च शुरू करने से पहले […]

Lakhisarai Ashokdham Temple Stampede: अशोकधाम मंदिर में भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली का पोल गिरने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

लखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। कई श्रद्धालुओं के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़ लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार, सुबह से ही मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। श्रद्धालुओं की कतार अशोकधाम हॉल्ट […]

Bankipur By-Election Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बीजेपी से छीनी सबसे चर्चित सीट

  पटना। बिहार की राजनीति के लिए बड़ा संदेश देने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। 28वें राउंड की मतगणना के बाद ही उनकी बढ़त निर्णायक हो गई और अब वे बांकीपुर के नए विधायक बन गए हैं। इस जीत के साथ ही बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में पहली बार जन सुराज ने बड़ी राजनीतिक कामयाबी हासिल की है। प्रशांत किशोर ने 28वें राउंड तक 59,213 वोट हासिल किए, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 39,794 वोट मिले। दोनों के बीच 19,419 वोटों का अंतर रहा। मतगणना के केवल तीन राउंड शेष रहने के […]

दिल्ली में पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, ‘चाकू लेकर आया था हमलावर’, सांसद ने हत्या की साजिश का लगाया आरोप

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) की दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया। पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति चाकू लेकर उन पर हमला करने पहुंचा था और यह उनकी हत्या की साजिश थी। घटना के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पप्पू यादव तक पहुंचने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान धक्कामुक्की हुई और बाद में पप्पू यादव के समर्थकों ने भी उस व्यक्ति को पकड़ लिया। घटना के बाद […]

AK-47 फायरिंग वीडियो पर बड़ी कार्रवाई, SIT सदस्य अभिषेक पटेल निलंबित

  ० NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल वीडियो पर पुलिस मुख्यालय सख्त, विभागीय जांच शुरू सिवान। बिहार में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के दौरान कथित AK-47 फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। वायरल वीडियो के आधार पर विशेष जांच दल (SIT) के सदस्य अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान सिवान जिला मुख्यालय में छात्र संगठनों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अभिषेक […]

NEET विवाद पर बिहार बंद के दौरान पटना में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; तेज प्रताप यादव हिरासत में

  ० मोबाइल टावर पर चढ़े प्रदर्शनकारी, पुलिस पर पथराव का आरोप; राज्यभर में 70 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात पटना। नीट पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में प्रदर्शन हिंसक हो गया। छात्र संगठन आइसा (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन के समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शन की प्रमुख बातें: 0 रामगुलाम चौक के पास कुछ प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर […]

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

  गोपालगंज। बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। गोपालगंज जिले के बेलसंड गांव में उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को तत्काल गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुरानी रंजिश को लेकर जांच प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पुरानी […]

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

  पटना। फायरिंग मामले में नामजद मशहूर शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान (खान सर) को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हत्या के प्रयास और अवैध हथियार इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज मामले के बीच कोर्ट के इस फैसले को खान सर के लिए अहम राहत माना जा रहा है। सोमवार को खान सर की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार मउआर ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए दावा किया कि […]