CG News: छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय AI Conclave, शिक्षा व्यवस्था को AI से मिलेगी नई दिशा; तैयार होगा रोडमैप

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने स्कूली शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुरुवार को राज्य स्तरीय AI Conclave का आयोजन किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, विद्यालयीन शिक्षा के स्तर पर AI के प्रभावी उपयोग की पहल करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य तकनीक के जरिए स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना, शिक्षकों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए नई संभावनाएं तलाशना रहा। ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने वाला ऐप लॉन्च कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शाला […]