रायपुर की प्रांजलि की कला पर फिदा हुए अनिल कपूर, बेटी सोनम को फोन कर बोले- इनके साथ जरूर करना काम

0 बस्तर की 4 हजार साल पुरानी कला से प्रेरित परिधान ने खींचा अभिनेता का ध्यान, ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में प्रांजलि को मिली खास सराहना। रायपुर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कला का हुनर अब राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बना रहा है। रायपुर की प्रांजलि ने अपनी रचनात्मकता से बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को इस कदर प्रभावित किया कि उन्होंने शो के दौरान ही अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर को फोन लगा दिया। अनिल कपूर ने सोनम से प्रांजलि के साथ भविष्य में काम करने और कोलैबरेशन की संभावना पर बात की। स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ […]