बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, रायपुर-जगदलपुर में भी दिखा असर; 5-डे बैंकिंग की मांग, अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

  रायपुर। देशभर में बैंक अधिकारी-कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर हैं। बैंकिंग कर्मचारियों की इस हड़ताल का असर कई जगहों पर बैंकिंग सेवाओं पर दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांग 5-डे बैंकिंग लागू करने और PLI (Performance Linked Incentive) में समानता को लेकर है। रायपुर में बैंक कर्मचारियों ने मोतीबाग चौक स्थित PNB परिसर में बड़ी संख्या में जुटकर प्रदर्शन किया। रायपुर से जगदलपुर तक बैंककर्मियों का प्रदर्शन रायपुर के साथ ही जगदलपुर में भी बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिन काम और दो दिन अवकाश की व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से उठाई जा […]