CG Weather Today: बारिश थमी तो चढ़ा पारा, रायपुर-बिलासपुर में बढ़ी गर्मी; अगले 72 घंटे में फिर बदलेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई है। कई इलाकों में हल्की बारिश के बीच तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रायपुर और बिलासपुर में पारा चढ़ा है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। 8 से 10 सितंबर के बीच कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर और राजनांदगांव सबसे गर्म मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून की गतिविधियां फिलहाल सामान्य बनी हुई हैं। पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की […]