CG Weather Today: रायपुर में आज तेज धूप, 35 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मानसून की विदाई के बाद गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मानसून द्रोणिका का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को रायपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में दिन और रात दोनों समय गर्मी का अहसास बना हुआ […]