रायपुर में बच्चा बेचने वाले गैंग का बड़ा खुलासा, लड़के की कीमत 8-12 लाख तो लड़की का 4-6 लाख! खरीदार समेत 7 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का नेटवर्क सामने आने के बाद पुलिस जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को बच्ची खरीदने वाले एक और आरोपी जितेंद्र खेतान को कबीरनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बच्ची को भी बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई के साथ अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाता था। उन्हें मुफ्त इलाज और प्रसव का लालच देकर नवजात बच्चों को अपने कब्जे में लिया […]