CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री पर पहुंचा, रायपुर में सुबह छाया कोहरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार बढ़ने लगा है। बीते तीन दिनों में दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं राजधानी रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में भी रात का पारा 13 से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम ठिठुरन बढ़ गई है। रविवार सुबह राजधानी रायपुर में कई इलाकों में कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना […]