President Murmu CG Visit: रायपुर में सेवा सम्मान पर्व, जगदलपुर में मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू; जानें पूरा कार्यक्रम
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 22 अक्टूबर को रायपुर में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वहीं, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी। उनके दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां की हैं। रायपुर में स्मारक सिक्का करेंगी जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी […]



