RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 6.6% किया

  नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महत्वपूर्ण फैसलों की घोषणा की। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का फैसला किया है। समिति ने सर्वसम्मति से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने और ‘तटस्थ’ रुख बनाए रखने का निर्णय लिया। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और महंगाई से जुड़े जोखिमों के बीच बाजार की नजरें आरबीआई के फैसलों पर टिकी थीं। रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि देश की घरेलू आर्थिक गतिविधियां फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। ऐसे में […]