CG Silk News: रेशम पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर, 100 कृषकों ने सीखी वैज्ञानिक तकनीक; ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ सम्मेलन में हुआ मंथन
रायपुर। रेशम पालन को किसानों की आय और आर्थिक आत्मनिर्भरता का मजबूत जरिया बनाने की दिशा में रायपुर में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। ‘मेरा रेशम, मेरा अभिमान’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस सम्मेलन में रायपुर, धमतरी, दुर्ग और महासमुंद के करीब 100 किसानों को वैज्ञानिक रेशम पालन, गुणवत्तापूर्ण कोकून उत्पादन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों से व्यावसायिक स्तर पर रेशम पालन अपनाने का आह्वान किया। वैज्ञानिक तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आमदनी केंद्रीय रेशम बोर्ड और ग्रामोद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 2 सितंबर 2026 को कार्यालय उपसंचालक रेशम, रायपुर में शहतूत रेशम कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामोद्योग […]



