लड्डू गोपाल की छठी कब है? जानें तारीख, कढ़ी-चावल के भोग का महत्व और कान्हा के प्रिय भोग

  जन्माष्टमी के बाद भगवान श्रीकृष्ण की छठी का पर्व भी विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई गई थी, जिसके बाद 9 सितंबर, बुधवार को लड्डू गोपाल की छठी मनाई जा रही है। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में बाल गोपाल का विशेष पूजन और श्रृंगार किया जाता है। मान्यता के अनुसार छठी के दिन बाल कृष्ण को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाते हैं। इसके बाद काजल लगाकर उनका सुंदर श्रृंगार किया जाता है। पूजा के बाद भगवान को विभिन्न सात्विक व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाता है। इनमें कढ़ी-चावल का भोग खास माना जाता है। लड्डू गोपाल की छठी पर क्यों […]