सावन के समापन की उल्टी गिनती शुरू, 24 अगस्त को आखिरी सावन सोमवार; 25 को मंगला गौरी व्रत, जानें पूरी तारीख
रायपुर। भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले सावन महीने का समापन अब नजदीक है। शिवभक्तों के लिए आने वाले दिन बेहद खास रहने वाले हैं। सावन का आखिरी सोमवार, अंतिम मंगला गौरी व्रत और श्रावण पूर्णिमा इस महीने के प्रमुख धार्मिक अवसर होंगे। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026, गुरुवार से हुई थी। इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को होगा। इसके अगले दिन से भाद्रपद मास की शुरुआत हो जाएगी। 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार सावन सोमवार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर व्रत […]



