वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट पलटी, 15 की मौत; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
नई दिल्ली/हनोई। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसा फु क्वोक द्वीप के पास हुआ, जहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलट गई। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर […]



