Punjab SIR: वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम हटने पर सियासत गरम, सांसद बोले- ‘शिफ्टेड’ बताकर हटाया, ये राजनीतिक बदले का संकेत
चंडीगढ़। पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत जारी मतदाता सूची के ड्राफ्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ‘शिफ्टेड’ बताए जाने को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। चड्ढा ने दावा किया है कि उनका नाम गलत तरीके से हटाया गया और इसे राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बताया है। राघव चड्ढा ने पंजाब सरकार पर लगाए आरोप राघव चड्ढा के मुताबिक उनका वोटर आईडी मोहाली में पंजीकृत है और वह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका आरोप है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में उन्हें दूसरी जगह चले जाने वाला यानी ‘शिफ्टेड’ दिखाकर सूची से बाहर कर दिया गया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा […]



