राघव चड्ढा का आरोप: “पार्टी में काम करना मुश्किल, माहौल बन गया टॉक्सिक”

चंडीगढ़। चंडीगढ़। सांसद राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले वह चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) थे और उनके पास एक अच्छा करियर विकल्प मौजूद था, लेकिन उन्होंने उसे छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना। उनका कहना है कि वे राजनीति को करियर बनाने के लिए नहीं आए, बल्कि एक राजनीतिक पार्टी के संस्थापक सदस्य के रूप में जुड़े और अपने युवा जीवन के लगभग 15 साल उस पार्टी को दिए। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, समय और समर्पण से इस पार्टी को मजबूत किया, लेकिन समय के साथ यह पार्टी पहले जैसी नहीं रही। उनके अनुसार, अब […]

राघव चड्ढा के इस्तीफे के साथ AAP में बड़ा सियासी भूचाल, इन 7 सांसदों के साथ बीजेपी में होंगे शामिल ,जानिए सबको

  दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राज्यसभा में AAP के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उनके साथ अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। दो-तिहाई सांसदों के विलय का दावा राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद उनके संपर्क में हैं और जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं। अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह दल-बदल विरोधी कानून के तहत एक कानूनी विलय माना जा सकता है। इस […]

Big Breaking: राघव चड्ढा का बड़ा फैसला, AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

  दिल्ली। दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का भी ऐलान किया। उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़कर BJP का दामन थामने का निर्णय लिया है। दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने और राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों ने संविधान के प्रावधानों के तहत BJP में विलय का फैसला किया है। उन्होंने यह भी संकेत […]

राघव चड्ढा को केंद्र से Z श्रेणी की सुरक्षा, दिल्ली-पंजाब में अर्धसैनिक बल तैनात

दिल्ली। गृह मंत्रालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। यह निर्णय खुफिया ब्यूरो (आईबी) की खतरे की आशंका से जुड़ी रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा को दिल्ली और पंजाब में अर्धसैनिक बलों द्वारा सुरक्षा दी जाएगी। पंजाब सरकार की सुरक्षा वापसी की चर्चा मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि पंजाब सरकार द्वारा पहले दी गई Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इसके पीछे संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त रूप से नहीं उठाने को कारण बताया जा रहा है। संसद में प्रदर्शन […]