शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, TI समेत कई घायल… 10 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। Chhattisgarh के महासमुंद जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में पटेवा थाना प्रभारी (TI) सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पुलिस ने साहस दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को पटेवा थाना क्षेत्र के पचरी गांव में हुई। पुलिस टीम फरार आरोपी विजय मार्कंडेय और विनोद मार्कंडेय को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी। जब पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर वाहन में बैठाने की कोशिश की, तभी अचानक उनके परिजन और आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। […]



