Himachal Bus Accident: शिमला में मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी HRTC बस, एक युवक की मौत; 15 से ज्यादा घायल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सनेई से रामपुर आ रही हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की बस राय के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल पहुंचते ही युवक ने तोड़ा दम डंसा पंचायत की प्रधान पदमा कुमारी के अनुसार, हादसे में घायल वंश पुत्र सुरंजन, निवासी गांव कराली, तहसील […]



