CG Fraud Case: होटल कारोबारी दीपक टंडन की पत्नी बरखा गिरफ्तार, सक्ती में कोयला कारोबारी से 15 लाख की ठगी का नया केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के होटल कारोबारी दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के मामले में रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने बरखा टंडन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दीपक टंडन के खिलाफ सक्ती जिले में कोयला कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी का एक और मामला दर्ज हुआ है। लगातार नए मामले सामने आने के बाद पुलिस की जांच का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। पूछताछ के बाद बरखा टंडन की गिरफ्तारी जानकारी के मुताबिक, दीपक और बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी और अन्य आरोपों से जुड़े कुल तीन मामलों में एफआईआर […]