सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा आज , बच्चों संग खेलेंगे क्रिकेट, खेलों से विकास को नई दिशा

रायपुर। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को सपरिवार दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। यह उनका पहला बस्तर दौरा है। इस दौरान वे बच्चों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेश देंगे। यह पहल बस्तर को नक्सलमुक्त होने के बाद विकास की नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि क्षेत्र की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। उनकी सहयोगी संस्था मानदेशी फाउंडेशन खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मैदान विकसित करने और शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का काम कर रही […]

11 साल बाद फिर से रायपुर के मैदान पर खेलते नजर आएंगे क्रिकेट के भगवान “सचिन तेंदुलकर”

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर नवंबर में होने वाले मैच में मैदान पर खेलते नजर आएंगे। क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के 11 साल बाद वह फिर से अपना बल्ला चलाते नजर आएंगे और क्रिकेट के मैदान में अपना जादू दिखाएंगे। राजधानी में एक बार फिर मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खेलते नजर आएंगे। दरअसल, इस साल होने वाले इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) के पहले संस्करण का मैच मुंबई और लखनऊ के साथ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भी खेला जाएगा। IML का पहला सीजन इस नवंबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। इस […]