Delhi Building Collapse: सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मछली बाजार इलाके में पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसे की सूचना प्रशासन को दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में घायल लोगों को तत्काल राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया […]



