Delhi Building Collapse: दिल्ली में निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरा, 3 लोगों की मौत; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड पर रविवार शाम हुए इस हादसे में अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने मौतों की पुष्टि की है। घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। रविवार शाम अचानक भरभराकर गिरा मकान पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:46 बजे हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में एक करीब 200 गज का मकान गिरने की सूचना मिली। सूचना […]

Delhi Building Collapse: सीमापुरी में पांच मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। मछली बाजार इलाके में पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इमारत के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की सूचना है, जिसके बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसे की सूचना प्रशासन को दोपहर करीब 3:15 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू की। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हादसे में घायल लोगों को तत्काल राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया […]