Asian Games 2026 Day 7 Live: भारत की गोल्ड-चांदी पर निशानेबाजी, सुरुचि- कमलजीत ने जीता दूसरा स्वर्ण
Asian Games 2026 Live: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स का आज सातवां दिन है। भारत के लिए दिन की शुरुआत शानदार रही। शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को प्रतियोगिता का दूसरा स्वर्ण दिलाया। इसके बाद पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन टीम स्पर्धा में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। शूटिंग में भारत को दूसरा गोल्ड 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में सुरुचि सिंह और कमलजीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 484.6 अंक हासिल किए, जो एशियन रिकॉर्ड है। भारत ने दक्षिण […]



