छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मंगलवार, 8 सितंबर को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नियुक्ति संबंधी आधिकारिक अधिसूचना सोशल मीडिया के जरिए साझा की। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की थी सिफारिश तीनों न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 18 अगस्त को की गई सिफारिश के आधार पर हुई है। केंद्र की मंजूरी और राष्ट्रपति के आदेश के बाद अब तीनों अधिकारियों के हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त […]