CG News: सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक, नए उद्योगों पर छत्तीसगढ़ का फोकस; रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के लिए राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ की शुरुआत हो गई है। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। देशभर से आए 300 से अधिक एमएसएमई उद्यमी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने निवेशकों और उद्यमियों से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। पारंपरिक उद्योगों के साथ नए सेक्टरों पर जोर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अब केवल कोयला, स्टील और सीमेंट जैसे पारंपरिक उद्योगों तक सीमित नहीं है। राज्य सरकार आईटी, सेमीकंडक्टर, फार्मा, टेक्सटाइल और ग्रीन एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों […]