Meerut Blue Drum Murder: सौरभ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड, जज ने महाभारत के श्लोक का किया जिक्र

मेरठ. मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में जिला अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने अपने फैसले में अपराध की गंभीरता का उल्लेख करते हुए महाभारत के श्लोक का भी जिक्र किया। फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में सौरभ के परिजन मौजूद रहे और सजा के ऐलान के बाद उनकी आंखें छलक उठीं। 30 सितंबर 2026 को अदालत ने 22 गवाहों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों सहित उपलब्ध सबूतों पर विचार करने के बाद दोनों को दोषी करार दिया था। बुधवार को सजा के […]