कवर्धा शहर में घुसा तेंदुआ, स्नेहा क्लीनिक के पास दिखने से मचा हड़कंप; रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
कवर्धा। शहर के बीचोंबीच तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ नजर आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। तेंदुआ देखने उमड़ी लोगों की भीड़ बताया जा रहा है कि तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंच गया। जैसे ही लोगों को इसकी जानकारी मिली, खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई। तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए वन विभाग की टीम लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए […]



